प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त अंतरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त अंतरित


Junaid khan - शहडोल। बुधवार, 19 नवम्बर  2025, को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत 18,000 करोड़ रूपये से अधिक की सम्मान राशि 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में वर्चुअली रूप से अंतरित की। शहडोल जिले के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र 122739 किसानो को 24.25 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। उक्त कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियो एक्का सहित किसान उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post