अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित किया गया प्रशिक्षण

अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित किया गया प्रशिक्षण


Junaid khan - शहडोल। बुधवार,19  नवम्बर  2025, को केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित शहडोल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत 72 वाँ अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इफको उप क्षेत्र प्रबंधक इफको शहडोल श्री राजेश कुमार मौर्य ने कृषि, किसान और सहकारिता के विकास के योगदान में इफको द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कृषक द्वारा वर्तमान समय में उर्वरक के बढ़ते असंतुलित उपयोग को कम कर जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक, नैनो डीएपी और सागरिका के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी वैज्ञानिक श्री मृगेंद्र सिंह ने फसलों में उपयोग होने वाले पोषक तत्वों के कार्य और संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती तथा नैनो उर्वरकों के प्रयोग और लाभ के बारे में बताया और कृषकों को इसके सही उपयोग के लिए जागरूक करने हेतु कृषक गोष्ठी के लिए कहा। सहायक संचालक कृषि कल्याण श्री कैलाश मगर ने प्रधानमंत्री धन धान्य योजना अंतर्गत कृषि और किसान के हित में योजनाओं और सहकारिता के योगदान सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग शहडोल श्रीमती सुरेखा आनंद अहिरवार, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री अभय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के.यादव सहित जिला सहकारी बैंक शहडोल के सभी शाखा प्रबंधक और समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post