छात्रावासों एवं नगरीय निकायो में की गई अलाव की व्यवस्था

छात्रावासों एवं नगरीय निकायो में की गई अलाव की व्यवस्था


Junaid khan - शहडोल। बुधवार,19 नवम्बर  2025, को कलेक्टर डॉ. केदार सिंह निर्देशानुसार ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल जिले के विभिन्न छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के लिए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसी प्रकार नगरीय निकाय धनपुरी के विभिन्न चौराहो एवं प्रमुख स्थानो पर ठंड से बचने हेतु लोगो के लिए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अलाव की व्यवस्था आने जाने वाले वाहन चालको व नागरिकांे को ठंड से बचने में काफी मददगार साबित होती है। शहरी क्षेत्र के निराश्रित लोगो को नगरपालिका टीमो द्वारा सर्वें कर रैन बसेरा एवं सुरक्षित स्थानो में ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

Previous Post Next Post