विश्व एंटीबायोटिक जन जागरूकता सप्ताह प्रारंभ
Junaid khan - शहडोल। 18 नवम्बर 2025- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी शहडोल जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक चलने वाले विश्व एंटीबायोटिक जन जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। विश्व एंटीबायोटिक जन जागरूकता सप्ताह के तहत जिला चिकित्सालय शहडोल मे जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं हेतु एन्टीबायोटिक का यथोचित उपयोग किये जाने हेतु राज्य द्वारा एन्टीबायोटिक पॉलिसी का निर्माण किया गया है। जिसके प्रभावी परिणाम भी परिलिक्षित हो रहे है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी थीम"Act Now : Protect Our Present] Secure Our Future" के आधार पर विश्व एन्टीबायोटिक जन जागरूकता सप्ताह दिनांक 18 से 24 नवम्बर 2025 तक मनाया जाएगा एवं एन्टीबायोटिक के तार्किक उपयोग के बारे में आमजन को जागरूक करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक जिला चिकित्सालय शहडोल श्रीमती पूजा सोनी सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहें।
