कलेक्टर ने नगरीय निकायो में अलाव की व्यवस्था करने दिए निर्देश
Junaid khan - शहडोल। 18 नवम्बर 2025- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियो को निर्देश दिए कि नगरीय निकायो के मुख्य चौराहो एवं प्रमुख चिन्हित स्थानो में आने जाने वाले नागरिको को ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में सड़क के किनारे फुटपाथों, रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,हास्पिटल के आसपास रहने वाले लोगों का रात्रि के समय सर्वे कर उन्हें सुरक्षित स्थान में शरण देने की व्यवस्था करें।
Tags
SHAHDOL
