ठंड को दृष्टिगत रखते हुए की गई अलाव की व्यवस्था

ठंड को दृष्टिगत रखते हुए की गई अलाव की व्यवस्था


Junaid khan - शहडोल। 18 नवम्बर 2025- मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्री अक्षत बुंदेला ने जानकारी दी है कि ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल नगरपालिका अंतर्गत गांधी चौक, इंदिरा चौक पुराना गांधी चौक रेल्वे स्टेशन, जय स्तंभ चौक सहित अन्य चिन्हित स्थानों में ठंड से बचने हेतु लोगो के लिए  अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अलाव की व्यवस्था आने जाने वाले वाहन चालको व नागरिकांे को ठंड से बचने में काफी मददगार साबित होती है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के निराश्रित लोगो को शहडोल नगरपालिका टीम द्वारा सर्वें कर रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

Previous Post Next Post