कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
Junaid khan - शहडोल। 18 नवम्बर 2025- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के बुढार निवासी श्री राजेश यादव (सेवा निवृत्त भृत्य) ने क्रमोन्नति, एरियर्स, ग्रेज्यूट एवं अवकाशन नगदीकरण की राशि का भुगतान कराने, शहडोल निवासी गोपाल दास नामदेव (सेवा निवृत्त सहायक ग्रेड-3) ने स्वत्वो का भुगतान कराने, धनपुरी निवासी रामानुज कुशवाहा ने आर्थिक सहायता की राशि दिलाने, ग्राम कंचनपुर निवासी रामसहाना बैगा ने आर्थिक सहायता की राशि दिलाने, ग्राम कठौतिया निवासी शिखा सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षक पर पुनः भर्ती करवाए जाने हेतु, ग्राम मेढकी निवासी अब्दुल राषिद ने नल पाइप के आधू अधूरे कार्य को पूर्ण करवाने, सोहागपुर वार्ड नम्बर 3 नूरजहां ने किये गए अतिक्रमण हटाकर रास्ता बहाल करवाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती निमिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
