साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर ने दूर दराज के क्षेत्रो आए लोगो की सुनी समस्याएं
Junaid khan - शहडोल। 18 नवम्बर 2025- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम दुलादर निवासी काशी प्रसाद यादव ने फसल नुकसान की राशि दिलवाने, ग्राम कन्दोहा निवासी देवब्रत सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, धनपुरी वार्ड नम्बर 1 निवासी आदित्य नारायण विश्वकर्मा ने खसरे में डायवर्सन दर्ज कराने, ग्राम खारी निवासी उदित नारायण चतुर्वेदी ने विद्युत पोल एवं कनेक्शन लगवाने, शहडोल निवासी हरकट प्रसाद नापित ने सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश हक दर्ज करवाने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
