मतदाता गणना पत्रक शीघ्र भरकर बी.एल.ओ. को कराएं उपलब्ध- जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदाता गणना पत्रक शीघ्र भरकर बी.एल.ओ. को कराएं उपलब्ध- जिला निर्वाचन अधिकारी


Junaid khan - शहडोल। 29 नवम्बर 2025-  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर पहुँचकर वितरित किए गए गणना पत्रक को शीघ्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएँ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कई मतदाताओं द्वारा अभी तक गणना पत्रक वापस नहीं किए गए हैं, जिन मतदाताओं ने अब तक गणना पत्रक नहीं भरा है, वे अतिशीघ्र अवश्य रूप से जमा कर दें। उन्होंने कहा कि गणना पत्रक भरने में यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं या फिर दिए गए दूरभाष नंबर 8349901772 पर कॉल करके समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी Voter.eci.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जिसे कोई भी मतदाता ऑनलाइन देख सकते हैं।

Previous Post Next Post