शहर को मिलेगी नई पहचान,दुकानों के साथ आधुनिक पार्क का निर्माण

बच्चों के लिए विशेष किड्स ज़ोन, स्थानीय व्यापार को भी मिलेगा बढ़ावा 


Junaid khan - शहडोल। नगर के सिंहपुर रोड स्थित नरसरहा में नगर पालिका बड़े स्तर पर पार्क डेवलप करने की कार्ययोजना बना रहे हैं। इसके लिए स्थल चयन व सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके लिए विधिवत कार्य योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि - इस क्षेत्र में बच्चों के मनोरंजन व बुजुगों के टहलने व बैठने के लिए कोई भी पार्क या मैदान नहीं है। यहां सर्वसुविधायुक्त पार्क की महती आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस क्षेत्र में पार्क का निर्माण होता है तो आस पास की कई कॉलोनियों व वार्ड के रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा। पार्क निर्माण को लेकर नगर पालिका ने आवश्यक तैयारी शुरु कर दी है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी। भूमि चिन्हित, तैयार कर रहे प्रस्ताव। जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने नरसरहा में लगभग 2.50 एकड़ भूमि पार्क निर्माण के लिए चिन्हित कर लिया है। पार्क के लिए चिन्हित भूमि का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। पार्क निर्माण के लिए नगर पालिका प्रस्ताव तैयार करा रही है। इसके आधार पर बजट आवंटन के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। शासन स्तर से बजट आवंटन होने के साथ पार्क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नरसरहा में नगर पालिका सर्वसुविधायुक्त पार्क निर्माण कराएगी। इसके लिए लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च होगा। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साथ बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पार्क में किड्स जोन, लॉन औद्योगिक क्षेत्र, कॉलोनियों का निर्माण। नरसरहा में औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ ही कॉलोनियां विकसित हो गई हैं। साथ ही इससे लगे कई वार्ड की बस्तियां है। ऐसे में पार्क निर्माण से यहां के रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा। बच्चों के मनोरंजन के साथ ही बुजुर्गों के टहलने व कुछ समय बिताने के लिए व्यवस्थित जगह होगी। आकर्षक होगा पार्क, मिलेंगी सभी सुविधाएं। पाथवे, सिटआउट एरिया, हॉटवर्क के साथ फाउण्टेन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही ग्रीन एरिया डेवलप किया जाएगा। सर्वसुविधायुक्त पार्क निर्माण से यहां के आस पास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

इनका कहना है

नरसरहा में पार्क निर्माण की कार्ययोजना है। इसके लिए स्थल चयन व सर्वे करा लिया गया है। प्रस्ताव तैयार कर आगे की प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण की जाएगी। सर्वसुविधायुक्त पार्क बनने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

घनश्याम जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष जिला शहडोल

Previous Post Next Post