SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी बैठक को संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा करेंगे संबोधित

SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी बैठक को संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा करेंगे संबोधित 


Junaid khan - शहडोल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा  शनिवार को रहेंगे शहडोल प्रवास पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया है कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी 22 नवंबर दिन शनिवार को एकदिवसीय शहडोल दौरे पर रहेंगे शनिवार को कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में समय प्रातः 11:00 बजे अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह बैठक संगठन के लिए अत्यंत निर्णायक है, इसलिए संबंधित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में इनकी रहेगी उपस्थित अपेक्षित श्रेणी जिला अध्यक्ष,सांसद शहडोल लोकसभा,सांसद सीधी,लोकसभा,विधायक,जयसिंहनगर, जैतपुर, ब्योहारी,जिला पदाधिकारी,समस्त 19 मंडल अध्यक्ष,नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष ,जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष,सभी 3 विधानसभाओं के BLA1 (अनिवार्य उपस्थिति)जिला संयोजक – मतदाता सूची पुनरीक्षण,जिला सह संयोजक – मतदाता सूची पुनरीक्षण,सभी मंडल प्रभारी,सभी पदाधिकारी समय पर उपस्थित होकर बैठक में शामिल होकर संगठन के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Previous Post Next Post