पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी-20 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी परीक्षाएं
Junaid khan - शहडोल। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने कक्षा पांच और कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। कक्षा पांच और आठ की वार्षिक परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2026 तक दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होंगी। कक्षा 5 और 8वीं का 20 फरवरी को प्रथम भाषा का पेपर होगा। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी विषय शामिल है। 21 फरवरी को गणित और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को द्वितीय भाषा हिंदी और अंगेजी की परीक्षा निर्धारित की गई है। 25 फरवरी को पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान विषय और 26 फरवरी को अतिरिक्त भाषा, तृतीय भाषा हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूकबधिर विद्यार्थियों के लिए) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी।
