ब्यौहारी के तिखवा गांव में हाथी के बाद अब तेंदुए की दहशत

ब्यौहारी के तिखवा गांव में हाथी के बाद अब तेंदुए की दहशत 


Junaid khan - शहडोल। पपौंध क्षेत्र में हाथी के बाद अब तेंदूआ ने दस्तक दे दी है। गांव की बस्ती से महज कुछ मीटर की दूरी पर सड़क पार करता तेंदुआ दिखाई दिया है। जिससे ग्रामीणों में काफी डर का महल है, वन विभाग ने मोर्चा संभाला है और क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले पास के गांव में हाथी ने तांडव मचाया था और अब तेंदुआ आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदूआ तीखवा गांव की बस्ती से 50 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क को पार करता दिखाई दिया है। घटना का वीडीओ चार पहिया वाहन से जा रहे कुछ युवकों ने बना लिया जो इंटरनेट मौड़िया में प्रसारित हो रहा है। जानकारी लगने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गस्ती बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीण अनिल ने बताया कि गांव के चार युवक ब्यौहारी से पपौंध की ओर वन विभाग सतर्क, गश्ती दल को किया रवाना, लोकेशन पता कर रहे। बुधवार रात तकरीबन 9 बजे आ रहे थे। तभी तीखवा गांव की बस्ती से 50 मीटर पहले यह तेंदूआ ब्यौहारी पपौंध मेन सड़क को पार करता दिखाई दिया। जिसे देख वाहन में सवार युवक घबरा गए। और घटना का वीडियो बना लिया। डिप्टी रेंजर मूरथ सिंह बताया कि वीडियो हमारे ही क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने यह वीडियो हमें दिया है। मौके पर रात के समय ही गश्ती दल को रवाना किया गया था। हमारी टीम लगातार गस्त कर रही है। गुरुवार सुबह से दूसरी टीम तेंदुए की लोकेशन पता कर रही है। आसपास में पघमार भी देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Previous Post Next Post