बढ़त के आधार पर शहडोल और बढ़त पारी व 255 रनों से इंदौर विजेता

गांधी स्टेडियम और एमपीसीए ग्राउण्ड हुआ एमएम जगदाले ट्रॉफी का पहला मुकाबला 


Junaid khan - शहडोल। संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एमएम जगदाले ट्राफी का पहला तीन दिवसीय मुकाबला गांधी स्टेडियम व एमपीसीए ग्राउंड में खेला गया। मुकाबले के तीसरे व अंतिम दिन गांधी स्टेडियम में चल रहे उज्जैन और शहडोल के बीच मुकाबले में उज्जैन ने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए 349 रन बनाकर शहडोल को दूसरी पारी में 263 रनों का लक्ष्य दिया। शहडोल की टीम ने दूसरी पारी में मैच समाप्त होने तक दो विकेट पर 61 रन बनाए और मैच बेनतीजा रहा। पहली पारी की बढ़त के आधार पर शहडोल की टीम ने यह मैच जीत लिया। वहीं दूसरी ओर एमपीसीए ग्राउण्ड में चल रहे इंदौर और नर्मदापुरम के मैच में कल के स्कोर से आगे खेलते हुए नर्मदापुरम की पूरी टीम 197 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंदौर के कप्तान ने नर्मदापुरम को फॉलो ऑन खिलाते हुए 61 रनों पर ही ऑल आउट कर पारी और 255 रनों से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील खरे, सचिव अजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष धीरेश दीक्षित, प्रसन्न जैन दोनों अंपायर अनुज एवं वैभव, स्कोरर सचिन तिवारी, क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य सोनू रॉबिंसन, दोनों ही टीम के कोच मैनेजर व दूसरे मैच के निर्णायक राकेश, स्कोरर संदीप सतनामी, क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य शांतनु त्रिपाठी, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से आए सिलेक्शन कमेटी के सदस्य अंकित दाने एवं चंद्रकांत साकुरे मौजूद रहे। अगला मुकाबला एमपीसीए ग्राउंड में 11 तारीख से शहडोल एवं इंदौर के मध्य खेला जाएगा।

Previous Post Next Post