शहर में निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा,शामिल हुए व्यापारी
Junaid khan - शहडोल। स्वदेशी संकल्प यात्रा मंगलवार को संभागीय मुख्यालय शहडोल पहुंची। कानफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकाली यात्रा का नगर में कई प्रमुख स्थानों पर स्वागत किया गया। स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश लेकर चल रही रथ यात्रा से लोगों में जागरूकता का संचार किया जा रहा है। शहडोल के लल्लू सिंह चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने रथ पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराते हुए नगरवासियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आग्रह किया। उपस्थित व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई तथा हरी झंडी दिखाकर रथ को आगे रवाना किया। इसके बाद रथ यात्रा कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग प्रभारी मनोज गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष प्रेम जगवानी, प्रदेश मंत्री पदम खेमका, प्रकाश जगवानी, संभागीय मीडिया प्रभारी कमलजीत सलूजा और जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता (बंटी) के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्ग लल्लू सिंह चौक से शुरू होकर बुढ़ार चौक, न्यू गांधी चौक, पुराना नगर पालिका चौक, डॉ आंबेडकर चौक से होते हुए जय स्तंभ पहुंची। यहां से रथयात्रा जिला उमरिया के लिए रवाना हुई।
