समग्र स्वच्छता अभियान के तहत वाश ऑन व्हील सेवा का बरूका सेक्टर में शुभारंभ
Junaid khan - शहडोल। बुधवार, 10 दिसम्बर 2025, को प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समग्र स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्र्रियान्वयन हेतु वाश ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता साथी क्यूआर कोड अथवा मोबाइल से प्राप्त संदेशों के आधार पर व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता के दायित्वों का निर्धारित शुल्क पर निर्वहन करते हैं। सोहागपुर जनपद पंचायत के बरूका सेक्टर में स्वच्छता साथी देवदास द्वारा यह सेवाएं दी जा रही हैं। जनपद सदस्य श्री मंधारी बैगा एवं बरूका सरपंच श्रीमती पुईया बैगा की उपस्थिति में स्वच्छता साथी द्वारा यह सेवाएं प्रारंभ की गई हैं।
Tags
SHAHDOL
