जिला नजूल निवर्तन समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न

जिला नजूल निवर्तन समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न 


Junaid khan - शहडोल। बुधवार, 10 दिसम्बर 2025, को नजूल भूमि निवर्तन 2020 के तहत भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरण के निराकरण हेतु जिला नजूल निवर्तन समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा नजूल निवर्तन से संबंधित नगर पालिका परिषद धनपुरी, लोक निर्माण विभाग, कृषि उपज मंडी शहडोल सहित अन्य विभागों से जुड़े प्रकरणों पर विचार किया गया तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा जिन विभागों को शासकीय भूमि आवंटित की गई है, वह जमीन संबंधित विभाग के नाम से खसरे में दर्ज कराकर नक्शा तरमीम की कार्यवाही राजस्व विभाग अभियान चलाकर पूरा करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, जिला पंजीयक मुद्रांक एवं पंजीयन, उपसंचालक नगर एवं ग्राम निवेश, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्री अक्षत बुंदेला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post