बढ़ती ठंड में युवा टीम ने 50 जरूरतमंद बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को बांटे कंबल

बढ़ती ठंड में युवा टीम ने 50 जरूरतमंद बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को बांटे कंबल


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में बढ़ती ठंड में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिले के सटे हुए बस्तियों में चिन्हित कर जरूरतमंद 50 बुजुर्ग व वृद्ध महिलाओं को गर्म कंबल का वितरण किया गया। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहाँ की बढ़ती ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासकर गरीब लोग जो अभाव के कारण गर्म कपड़े खरीद पाने में असमर्थ हैं। उन जरूरतमंद लोगों के बीच में नगर के लोगों के सहयोग से कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों जरूरतमंदों परिवारों को चिन्हित कर रहे है, जिनके बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

ऐसे कठिन मौसम में सबसे ज्यादा उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिनके पास पहनने और न ओढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े नहीं हैं। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी चमकने लगी। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सर्दी से गरीब असहाय लोगों की हर व्यक्ति को मदद करनी चाहिए। इस काम के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए एवं समाज के अन्य लोगो को भी इसका अनुसरण कर गरीब तथा असहाय लोगों की मदद में आगे आना चाहिए। इस दौरान हिमांशु तिवारी,रूही गुप्ता,दीप्ति सिंह,अभिनव द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह , एवं सभी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post