नियमों का उल्लंघन कर रहे ट्रक पर 70,000 रुपये का भारी भरकम जुर्माना

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे एक ट्रक वाहन पर बड़ी कार्यवाही की गई है। चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक CG 10 BP 5531 को  यातायात नियमों का उल्लंघन ( नेशनल परमिट की शर्तों का उल्लंघन,प्रदूषण प्रमाण पत्र न होना आदि) करते पाए जाने पर रोककर दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। आवश्यक नियमों का पालन न करने पर ट्रक को मौके पर ही जब्त कर प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया, जहां से वाहन संचालक पर ₹70,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने हेतु जिलेभर में विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनूपपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें, मान्य दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित गति से वाहन चलाएं।

Previous Post Next Post