रेलवे सब्जी मंडी मैदान में मिला वृद्ध का शव,ठंड से मौत होने की आशंका
Junaid khan - शहडोल। रेलवे सब्जी मंडी मैदान में गुरुवार की शाम एक वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरपीएफ ने - अज्ञात वृद्ध का शव पड़े होने की जानकारी दी थी। मृतक अनुमानित उम्र करीब 70 वर्ष है, जो स्टेशन के आसपास ही देखा जाता था। थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि मृतक का शरीर पूरी तरह ठंड से अकड़ चुका था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ठंड से हुई होगी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार को पीएम के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।
Tags
SHAHDOL
