छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


Junaid khan - शहडोल। कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बीती रात एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वंदना सिंह 23 वर्ष निवासी जयसिंहनगर कॉलेज की छात्रा थी, और अपने बड़े भाई के साथ पटेलनगर में किराए का मकान लेकर रहती थी। बीते दिनों भाई खेती बाड़ी के काम से गांव चला गया था। बुधवार की रात अज्ञात कारणों से छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था, दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया, इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post Next Post