नदी किनारे फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव-दर्द से पीड़ित थी महिला,खैरहा थाना क्षेत्र की घटना
Junaid khan - शहडोल। खैरहा थाना क्षेत्र में नदी किनारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने मृतिका की पहचान रोशनी कोल पति रितेश कोल 28 वर्ष के रूप में की है। थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतिका अपने मायके आई थी इसी दौरान अचानक वह गिर गई थी, जिससे उसके कमर में चोट आने पर उठने बैठने में परेशानी होती थी। परिजन रायपुर व बिलासपुर में चेकअप कराए थे, लेकिन आराम नहीं मिला तो दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया था। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
