एनडीपीएस के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

एनडीपीएस के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। दिनाँक 26.09.2025 को आरोपी राजेश गुप्ता पिता रामनारायण गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बुड़वा के कब्जे से कोरेक्स सिरप बरामद किया गया था जिसमे नंदू उर्फ मुकेश जायसवाल पिता रामाधार जायसवाल निवासी ग्राम चौरी के द्वारा कोरेक्स दिया जाना बताया था जिस पर मुकेश जायसवाल की पता तलाश की जा रही थी जो घटना दिनाँक से फरार चल रहा था जिसकी लगातार पता तलाश के दौरान दिनाँक 08.12.2025 को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनाँक 09.12.2025 को माननीय न्यायालय शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। घटना स्थल - ग्राम बुड़वा शिवम स्वीट्स थाना देवलोंद जिला शहडोल (म.प्र.) बरामदगी एवं जप्ती - आरोपी के कब्जे घटना में प्रयुक्त मोबाईल जब्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी ब्यौहारी श्री मुकेश अविद्रा के निर्देशन मे उप.निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी थाना देवलोद, उप निरी. हरिभान सिंह परस्ते, आर.306 अभिषेक तिवारी, आर. 157 ओमप्रसाद तिवारी, आर.269 आदित्य सिंह, आर.307 शिवेष त्रिपाठी, की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post