महिला उत्पीड़न प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। दिनांक 08.12.2025 को फरियादिया निवासी ग्राम खैरहा थाना खैरहा जिला शहडोल महिला थाना शहडोल में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि आरोपी राजेश चौधरी (चर्मकार) लगभग दो वर्ष पूर्व घर में बिजली फिटिंग के बहाने आना-जाना करता था। दिनांक 20.11.2023 को आरोपी द्वारा फरियादिया की इच्छा के विरुद्ध गंभीर कृत्य किया गया तथा घटना किसी को न बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट के आधार पर घटनास्थल थाना खैरहा क्षेत्र में पाए जाने से महिला थाना शहडोल में अपराध कायम कर असल कायमी हेतु थाना खैरहा प्रेषित किया गया। थाना खैरहा में अपराध के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आधार पर आरोपी राजेश चौधरी (चर्मकार) पिता स्व. प्रेमचंद उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम खैरहा थाना खैरहा जिला शहडोल को दिनांक 08.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही मे उनि उमाशंकर चतुर्वेदी, सउनि रामकरन सिंह, का.प्र.आर. 369 पवन कुमार शुक्ला, प्रधान आर. 508 नरेन्द्र सिंह, आर. 442 रवि कुमार, आर. 688 संजय कुमार, आर. 633 अमरसाय, महिला आर. 827 आज्ञावती सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
