बुढार एवं धनपुरी मंडल की बैठक में भाजपा जिलाअध्यक्ष ने SIR के संबंध में कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

बुढार एवं धनपुरी मंडल की बैठक में भाजपा जिलाअध्यक्ष ने SIR के संबंध में कार्यकर्ताओं को दी जानकारी



Junaid khan - शहडोल। बुढार एवं धनपुरी मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा की हुई शामिल कार्यकर्ताओं को SIR संबंध में दी आवश्यक जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शहडोल जिले के बुढार एवं धनपुरी मंडल की SIR के संबंध में आवश्यक बैठक ली बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने बुढार एवं धनपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज से गणना पत्रक जमा करने के केवल कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इस अवधि में सजगता और पूर्ण समर्पण के साथ निम्नलिखित कार्य बूथ स्तर पर सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय एस.आई.आर. समिति की ओर से निर्देश प्राप्त हुये हैं। बूथ के शेष फॉर्म की सूची तैयार करना बूथ की टोली यह सुनिश्चित करें कि कितने फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुए हैं। एक अद्यतन सूची बनायें और रोजाना उसकी समीक्षा करके फॉर्म जमा करवायें। हर बूथ पर हेल्प डेस्क स्थापित करना बूथ पर हेल्प डेस्क प्रारंभ करके यह सुनिश्चित करें कि न्यूमरेशन फॉर्म (गणना पत्रक) तेजी से भरे जाएँ, और समय पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तक पहुंचाये। रोज BLO से रिपोर्ट लेवें-पार्टी के समस्त बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) अपने संबंधित BLO से रोज यह जानकारी लेवें कि आज कितने फॉर्म जमा हुए और उनमें से कितने फॉर्म डिजिटलाइज हो चुके हैं। प्रवासी मतदाताओं पर विशेष ध्यान जो प्रवासी मतदाता आपके समर्थन में हैं और बूथ क्षेत्र में रहते हैं, उनके फॉर्म हर हाल में जमा करवायें। बाहर गए मतदाताओं के लिए विशेष प्रयास -जो मतदाता फिलहाल शहर/राज्य से बाहर हैं, उनसे संपर्क कर ऑनलाइन फॉर्म भरवाने का प्रयास करें। यदि ऑनलाइन संभव न हो, तो उनके परिवार से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म जमा कराएँ एवं इसकी सूची भी तैयार करें। 10 दिसंबर तक सभी फॉर्म डिजिटलाइज करायें -प्रत्येक बूथ पर यह सुनिश्चित करें कि 10 दिसंबर तक सभी मतदाताओं के फॉर्म जमा होकर डिजिटलाइज हो जाएँ। गणना पत्रक जमा करते समय कोई डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है न्यूमरेशन फॉर्म (गणना पत्रक) के साथ कोई भी दस्तावेज जमा नहीं किया जा रहा है। जो भी फॉर्म जमा होंगे, सभी के नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल होंगे। अतः अपने बूथ के प्रत्येक समर्थक शुभचिंतक एवं पात्र मतदाता का फॉर्म अवश्य जमा करवायें। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बुढार और धनपुरी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को बुढार एवं धनपुरी मंडल द्वारा 100% पूरा करने पर बधाई भी दी। SIR के संबंध में बुढार एवं धनपुरी मंडलों की हुई बैठक में प्रमुख रूप से बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बुढार अर्जुन सोनी एवं धनपुरी मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने की बैठक में बुढार नगर परिषद की अध्यक्ष शालिनी शरावगी, वरिष्ठ भाजपा नेता रज्जू चौरसिया, पुष्पेंद्र ताम्रकार जिला मंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट,अनुराग शुक्ला ,धनपुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रविंद्र कौर छाबड़ा, दीपक राय ,सचिन दहिया, जानू छाबड़ा अरविंद रजक, मोहन सोनी, नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद परिषद बुढार के पार्षद गण सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत बुढार एवं धनपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नरेंद्र दुबे जी के निधन पर 02 मिनट का मौन धरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा की हम सभी के मार्गदर्शक प्रखर वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता लोकतंत्र सेनानी श्री नरेंद्र दुबे आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, किन्तु उनके दिखाए रास्ते, उनके साथ बिताये पल हमारे जीवन की पूंजी बनकर हमें निरंतर प्रेरणा प्रदान करते रहेगी मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की ओर से उनके श्री चरणों मे अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए, उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करती हूं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं की वे उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

Previous Post Next Post