विद्यालयीन वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

विद्यालयीन वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई 



Junaid khan - शहडोल। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन विभाग द्वारा विद्यालयीन बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज शहडोल यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ वाहनों में अनिवार्य सुरक्षा मानकों जैसे- वाहन पर आगे एवं पीछे स्कूल बस/वैन अंकन, सी.सी.टी.व्ही कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्यूशर, निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों का परिवहन, वाहन दस्तावेजों की वैधता तथा चालक द्वारा मान्य ड्राइविंग लाइसेंस धारण किए जाने जैसे प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस दौरान 10 वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार 14,300 रूपये/- का चालान किया गया है। शहडोल पुलिस द्वारा समस्त विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालकों एवं चालकों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालयीन बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए सभी अनिवार्य सुरक्षा प्रावधानों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

ट्रैफिक जागरूकता हेतु युवाओं ने बनाई संदेशात्मक पेंटिंग -

इसी क्रम में आज यातायात थाना शहडोल द्वारा कोतवाली परिसर सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर युवाओं के माध्यम से यातायात जागरूकता विषयक पेंटिंग तैयार कराई गई। इन चित्रों के माध्यम से हेलमेट उपयोग, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण, मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय उपयोग न करने तथा ट्रैफिक नियमों के पालन जैसे महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुँचाए गए। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवा वर्ग में सुरक्षित यातायात के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

Previous Post Next Post