गोहपारू पुलिस ने सात मवेशियों को कराया मुक्त, वाहन जब्त
Junaid khan - शहडोल। गोहपारू थाना क्षेत्र से पशु तस्करी करते पुलिस ने एक मालवाहक को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवाहक में पशुओं को क्रूरता पूर्वक लोड कर रीवा की तरफ ले जाया रहा था, इसी दौरान चुहरा गांव के पास वाहन का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को छोड़कर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। मवेशियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी, इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों को मुक्त कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध पशुक्करता अधिनियम के तहत मामला दर्ज की। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है, वाहन क्रमांक एमपी 65-जेडसी 6383 में भरकर 7 नग पड़ा -को लेकर रीवा की तरफ ले जाया जा रहा था, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। थाना, प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है, आरोपियों, को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
