जिला परिवहन अधिकारी ने बस स्टैड का किया निरीक्षण
Junaid khan - शहडोल। 08 दिसम्बर 2025- जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती अनपा खान ने जिला मुख्यालय के बस स्टैंड शहडोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाहन स्वामियों को निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों के समस्त दस्तावेज़ पूर्ण रखें, जिनमें वाहन पंजीयन, परमिट, फिटनेस आदि शामिल रहें। उन्होंने ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी वाहनों में अग्निशमन यंत्र तथा फर्स्टएडबाक्स लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बसो के संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमिता पाई जाती है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Tags
SHAHDOL
