मध्यान्ह भोजन हेतु जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को 438.18 मैट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित
Junaid khan - शहडोल। 08 दिसंबर 2025- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के निर्देशानुसार शहडोल जिले में स्कूली बच्चों को गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैदानी अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन संचालन गतिविधियों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत क्वालिटी मॉनिटर जिला पंचायत आभा खरे द्वारा प्राथमिक विद्यालय खमरौध, मेढुका टोला एवं पलसउ में संचालित माध्यन्ह भोजन का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए विद्यार्थियों के मान से माह दिसम्बर लिए 438.18 मैट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित किया गया है।
