भाई की मौत का सदमा नहीं कर पाई बहन,हुई बर्दाश्त मौत
Junaid khan - शहडोल। अपने भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन को सदमा लग गया और कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। एक ही दिन दो लोगों की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना के बारे में जिसने भी सुन व स्तब्ध रह गया। जानकारी के अनुसार मनीषा सिहानी 48. वर्ष के छोटे भाई नरेश राजरानी 40 वर्ष निवासी शहडोल की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। भाई की मौत की खबर सुनते हुए बहन बेसुध हो गई और कहने लगी मेरा भाई मुझे छोड़कर नहीं जा सकता, मैं उसका इलाज करने मेडिकल ले जाऊंगी, वह अपने भाई को मेडिकल कॉलेज ले जाने लगी, इसी दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। समाज के लोगों ने बताया कि महिला अपने भाई से बहुत प्यार करती थी, उसकी मौत की खबर से उसे सदमा लग गया और उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से शहर सहित पूरा सिंधी समुदाय शोक में डूब गया। मेहनत मजदूरी कर चलाती थी परिवार। समाज के लोगों ने बताया कि मनीषा सिहानी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। महिला अपने पति, भाई व मां के साथ रहती थी। मेहनत मजदूरी कर वह किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। भाई बहन की मौत के बाद पति व मनीषा की बूढ़ी मां बची है।
