शहीद महेश पाठक के नाम पर मुख्य चौराहा करने की मांग तेज-पूर्व सीएम पं. शम्भूनाथ शुक्ल के पौत्र ने मुख्यमंत्री से की बड़ा सम्मान देने की अपील
Junaid khan - शहडोल। दिनाँक 07 दिसंबर 2025 को हुई दुःखद घटना ने शहडोल संभाग साहित पूरे विंध्य मे शोक की लहर दौड़ पड़ी जब पता चला की भारतीय पुलिस बल ( शहडोल) के जवान कर्तव्य निष्ठ श्री महेश पाठक जी जनता की सेवा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जिला प्रशाशन व नगर पालिका प्रसाशन शहडोल से हमारी यह मांग की देश की सेवा मे अपने प्राणो की आहुति देने वाले माँ भारती के सपूत शहीद स्वर्गीय श्री महेश पाठक जी स्मृति मे उनके नाम पर शहडोल के मुख्य चौराहे वार्ड व शाशकीय सभागार या शासकीय संस्थान उनके नाम से किया जाये ताकि आने वाले समय मे शहडोल व विंध्य की युवा पीढ़ी शहीद श्री महेश पाठक जी के देश के प्रति उनके समर्पण भाव व उनके बलिदान को स्मरण करते रहे।
