कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
Junaid khan - शहडोल। 09 दिसम्बर 2025- कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल नगर पालिका के वार्ड नम्बर 38 निवासी सीमा खटिक ने विधवा पेंशन दिलाने, शहडोल के घरौला मोहल्ला निवासी दीपक केवट ने सीमांकन रिपोर्ट दिलाने, जयसिंहनगर के ग्राम कौआसरई निवासी लीलावती पनिका ने सहायता राशि उपलब्ध कराने, उमरिया जिले के मानपुर निवासी वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने वेतन भुगतान कराने, अनूपपुर जिले के भारती सिंह सहित अन्य लोगो ने शासकीय महाविद्यालय जैतपुर में पुनः कार्य पर रखवाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
