अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूध्द कार्यवाही

अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूध्द कार्यवाही 


Junaid khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही का निर्देश अधीनस्थ स्टाफ को दिया जा रहा है उसी क्रम मे गोहपारू पुलिस को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध बडी कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 06.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोननदी से चोरी से रेत उत्खनन कर रेत को नीले रंग की आयसर ट्रेक्टर मे लोड कर बिक्री हेतु ग्राम सोनटोला तरफ ले जाया जा रहा है मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए हमराह पुलिस स्टाफ के साथ सोनटोला रवाना हुए, तभी खुदखुदिया नाला सोनटोला पास रोड से एक नीले रंग की आईसर ट्रेक्टर की ट्राली में फुल ट्राली रेत खनिज लोड कर ट्रेक्टर का चालक सोनटोला तरफ से आते दिखा जिसे हमराह स्टाफ एवं साक्षियो के मदद से रोककर चालक का नाम पता पूछा गया जो अपना नाम विपेन्द्र जयसवाल पिता सुखनंदन जयसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी हर्रहा टोला थाना गोहपारु का होना बताया तथा ट्रेक्टर ट्राली मे लोड रेत, ट्रेक्टर के दस्तावेज मांगा गया जो मौके पर कोई दस्तावेज पेश नही किया एवं ट्रेक्टर स्वयं की होना बताया व रेत सोननदी से अवैध रुप से चोरी से उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली मे लोड कर लाना बताया जो चालक विपेन्द्र जयसवाल पिता सुखनंदन जयसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी हर्रहा टोला थाना गोहपारु जिला शहडोल का कृत्य धारा बी एन एस एवं खनिज अधिनियम एव, एमव्ही एक्ट का दण्डनीय अपराध पाये जाने से आरोपी चालक के कब्जे से एक नीले रंग की आयसर कम्पनी की ट्रेक्टर पीले हरे रंग की ट्राली में फुल ट्राली लोड अवैध रेत दिनांक 6/12/25 के सुबह 8.50 बजे समक्ष गवाहो के जप्त किया जाकर थाना परिसर मे लाकर सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया व आरोपी चालक विपेन्द्र जयसवाल पिता सुखनंदन जयसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी हर्रहा टोला थाना गोहपारु जिला शहडोल विरूद्ध अपराध धारा बी.एन. एस. खनिज अधिनियम एव एमव्ही एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोहपारू निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में, सउनि भागचंद, आर. राजकुमार रघुवंशी, आर. अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post