हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 25.11.2025 को फरियादिया रामरती वर्मा w/o रमेश वर्मा उम्र 25 साल निवासी मझौली पतेराटोला थाना गोहपारु जिला शहडोल की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरे ससुर राजू वर्मा पिता स्व. धनुषधारी वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी मझौली पतेराटोला अपना महुआ का पेड सूख जाने से जे.सी.बी. से गिरवाये तभी हमारे घर के पास रहने वाला सल्लू केवट उर्फ राज पुरानी रंजिश को लेकर मां बहन की बुरी बुरी गाली देते हुए हत्या करने की गरज से अपने हाथ मे लिए टांगिया से मेरे ससुर राजू वर्मा को पीछे से आकर सिर में टांगिया से मार दिया जिससे मेरे ससुर जमीन पर गिर गये सिर से खून निकलने लगा तब हल्ला गुहार करने पर आस पास के लोग आये और बीच बचाव किये हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी सल्लू केवट उर्फ राजू की लगातार पता तलाश की गई जो मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.12.2025 को ग्राम मझौली से आरोपी सल्लू केवट उर्फ राज प्रसाद केवट पिता स्व. जगदीश केवट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मझौली पतेरा टोला दस्तयाब मिला जिससे घटना के संबंध पूछताछ कर घटना मे प्रयुक्त आलाजरब टांगी को समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोहपारू निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में, सउनि भागचंद, आर. अजीत यादव, आर. अमृत लाल यादव, आर. नरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post