सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का किया निरीक्षण, एक्स-रे मशीन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का किया निरीक्षण, एक्स-रे मशीन प्रारंभ करने के दिए निर्देश


Junaid khan - शहडोल। रविवार, 07 दिसम्बर 2025, को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिए की सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाए निरंतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा पर्याप्त मात्रा में दवाइयां भी उपलब्ध रहे जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर एवं नर्स निर्धारित ड्यूटी के अनुसार उपस्थित रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध एक्स रे मशीन को एक सप्ताह की भीतर प्रारंभ कर जरूरतमंद मरीजों को लाभ दिलाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में उपलब्ध संसाधनों, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

Previous Post Next Post