कलेक्टर के निर्देशानुसार शालाओं में स्मार्ट क्लास एवं रेमेडियल क्लास का संचालन

कलेक्टर के निर्देशानुसार शालाओं में स्मार्ट क्लास एवं रेमेडियल क्लास का संचालन 


Junaid khan - शहडोल। रविवार,07 दिसम्बर  2025, को कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में स्मार्ट क्लास एवं रेमेडियल क्लास का अधिकाधिक प्रयोग करने के निर्देश संबंधित स्कूल के प्राचार्यों को दिए गए हैं। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा एवं जिला शिक्षा अधिकारी को नियमित मानीटरिंग के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिले की समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करें तथा जिन विषयों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हों उनक विषयों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से वीडियो एवं नोट्स तैयार कर संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएं। सभी स्कूलों में इनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए। आपने कहा कि विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर संबंधित अधिकारी शिक्षा की गुणवत्ता को परखें तथा विद्यार्थियों से सुझाव प्राप्त करें। उनके सुझाव के अनुरूप कठिन विषयों गणित अंग्रेजी विज्ञान की विशेष कक्षाएं संचालित करें। समय-समय पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर उनकी ग्राह्यता का भी अध्ययन करें। विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने तथा शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। सीईओ जिला पंचायत द्वारा बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए स्कूलों में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत स्मार्ट क्लास तथा विषय विशेषज्ञों के माध्यम से विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा ने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। कन्या शिक्षक परिसर कटकोना बुढ़ार के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से अंगेजी की शिक्षा दी जा रही है।

Previous Post Next Post