मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ की वार्षिक महासभा सफलतापूर्वक सम्पन्न
Junaid khan - शहडोल। दिनाँक 07 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ (Madhya Pradesh Athletic Association) की वार्षिक महासभा आज भोपाल में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संघ के चेयरमैन मुमताज़ ख़ान, अध्यक्ष अमानत ख़ान, एवं सचिव मुरलीधर ने की। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें शहडोल ज़िले के अध्यक्ष और सचिव की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
महासभा में विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
बैठक के दौरान आगामी सत्र को व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। श्री शान उल्ला ख़ान को अनुशासन समिति (Disciplinary Committee) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। ईशान रैदास को टेक्निकल कमिटी के सदस्य एवं आईटी कमिटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
खेलों के विकास के लिए नई रणनीति
महासभा में अगले सत्र के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार, खिलाड़ियों के चयन की पारदर्शी प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन बेहतर करने के लिए योजनाएँ प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों ने कहा कि संगठन खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और आधुनिक संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सफल आयोजन के लिए प्रतिभागियों ने दी शुभकामनाएँ। अंत में सभी अधिकारियों और सदस्यों ने संघ की एकजुटता और विकास के प्रति समर्पण की सराहना की तथा बैठक को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण दिशा देने वाला कदम बताया।
