विश्वविद्यालय की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ छात्र संगठनों की आवाज स्वागत योग्य-कैलाश तिवारी

विश्वविद्यालय की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ छात्र संगठनों की आवाज स्वागत योग्य-कैलाश तिवारी



Junaid khan - शहडोल। पंडित शंभू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय की भ्रष्ट्र व्यवस्था के खिलाफ छात्र संगठन ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया सहित अनेक नौजवानों ने जो आवाज उठाई है उसका स्वागत करते शासकीय महाविद्यालय शहडोल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने कहा है कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ हमेशा आवाज उठाना चाहिए। कैलाश तिवारी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति छात्रों सहित सभी के लिए पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय की स्थापना कर कल्पना की थी की संभाग में शिक्षा का स्तर मैं सुधार होगा और यहां के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर नाम। कमायगे आएंगे। लेकिन जब विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ही भगवान भरोसे चल रही हो तो ऐसे में छात्रों के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैलाश तिवारी ने कहा है कि छात्र संगठनो ने जो आंदोलन का शंखनाद किया है। उसको लगातार जारी रखना चाहिए क्योंकि जो विश्वविद्यालय प्रशासन है। वह इतनी जल्दी अपनी भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने वाला नहीं है।

Previous Post Next Post