जयसिंहनगर पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ दिया-अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Junaid khan - शहडोल। पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07.12.2025 को थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधिवत कार्यवाही करते हुये जप्त किया गया। (1) दिनांक 05.12.2025 को जुर्म जरायम पतासाजी एवं आरोपी पता तलाश हेतु हमराह एवं स्टाफ के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटिगवा चूंदी घाट में एक नीले रंग का पावर ट्रैक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर भटिगवा खुर्द की ओर आ रहा है। सूचना पर तस्दीक करते हुए ग्राम भटिगवा खुर्द स्थित चूदी नदी पुल के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका गया वाहन चालक ने पूछताछ पर अपना नाम सतलाल बैगा पिता संतोष बैगा निवासी थाना गोहपारू जिला शहडोल बताया, जिसने मौके पर रेत परिवहन एवं वाहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। उक्त ट्रैक्टर अरमान खान पिता करीम खान निवासी बन्नौधी थाना गोहपारू का है ट्रैक्टर में लगभग 02 घनमीटर अवैध रेत लोड पाई गई। मौके पर आरोपी को धारा बीएनएसएस का नोटिस दिया गया एवं अवैध रेत परिवहन पाया जाने पर धारा बीएनएस तथा खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की गई। वाहन मय ट्रॉली एवं अवैध रेत का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,52,000/- आंका गया है। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया है अपराध पंजीबद्ध कर मामले में विवेचना प्रचलित है। इसी अनुक्रम में (2) थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी एवं आरोपी तलाश हेतु भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटिंगवा स्थित चूदी नदी पुल के पास एक नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर मौके पर घेराबंदी की गई तथा एक ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र प्रद्युम्न सिंह पिता स्व. युवराज सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी बन्नौधी थाना गोहपारू जिला शहडोल बताया। पूछताछ के दौरान वह रेत खनन एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में लगभग 03 घनमीटर अवैध रेत लोड पाई गई, वाहन, ट्रॉली एवं अवैध रेत का कुल अनुमानित मूल्य ₹3,03,000/- आंका गया है। आरोपी को मौके पर धारा बीएनएसएस का नोटिस दिया गया तथा उसे धारा बीएनएसएस के तहत माननीय न्यायालय में उपस्थित होने की समझाइश दी गई। अवैध रेत परिवहन पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस तथा खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, जप्त वाहन को सुरक्षार्थ थाना प्रांगण में खड़ा कराया गया है। (3) थाना जयसिंहनगर पुलिस स्टाफ दिनांक 07.12.2025 को जुर्म-जरायम पतासाजी एवं आरोपी तलाश हेतु क्षेत्र भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटिगवा स्थित चूदी नदी पुल के पास एक नीले रंग का पावर ट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर रहा है। सूचना पर भरोसा कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी की गई। वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम सुरेन्द्र कचेर पिता श्यामलाल कचेर उम्र 35 वर्ष निवासी खन्नौधी थाना गोहपारू जिला शहडोल बताया। आरोपी अवैध रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर लगभग 03 घनमीटर अवैध रेत लोड पाई गई मौके पर जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अवैध रेत का कुल अनुमानित मूल्य ₹3,03,000/- निर्धारित किया गया है। मौके पर आरोपी को धारा बीएनएसएस का नोटिस दिया गया तथा आगे धारा बीएनएसएस के तहत माननीय न्यायालय जयसिंहनगर में उपस्थित होने की समझाइश दी गई। अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है। जप्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षा हेतु रखा गया है। (4) जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा एक और महत्त्वपूर्ण कार्यवाही की गई है। दिनांक 05 दिसंबर 2025 को थाना स्टाफ द्वारा जुर्म-जरायम पतासाजी एवं आरोपी तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटिगवा चूंदी घाट से एक नीले रंग का पावर ट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रेत लोड कर भटिगवा खुर्द की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस स्टाफ द्वारा भटिगवा खुर्द तिराहा पर घेराबंदी की गई। मौके पर एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया, जिससे अपना नाम रामनारायण साहू पिता वीरन प्रसाद साहू उम्र 32 वर्ष निवासी खन्नौधी थाना गोहपारू जिला शहडोल बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी रेत खनन एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रैक्टर में लगभग 02 घनमीटर अवैध रेत लोड पाई गई, जप्त वाहन, ट्रॉली एवं अवैध रेत की कुल अनुमानित कीमत ₹1,52,000/- पाई गई है। आरोपी को मौके पर धारा बीएनएसएस का नोटिस दिया गया एवं उसे धारा बीएनएसएस के तहत माननीय न्यायालय जयसिंहनगर में उपस्थित होने की समझाइश दी गई। अवैध खनन एवं परिवहन पाया जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस तथा खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिया गया है। जप्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय बैगा के नेतृत्व में सउनि. प्रमोद कुमार, आर. 703 रोहित, आर. 525 प्रहलाद सिंह, आर. 820 अर्जुन बथोले, आर 637 उदयभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
