जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी की खबर भ्रामक: सिविल सर्जन

आई ड्रॉप और एंटीबायोटिक गोलियां उपलब्ध-डॉ. शिल्पी सराफ का बयान 


Junaid khan - शहडोल। 04 दिसम्बर 2025-  सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शिल्पी सराफ ने प्रकाशित खबर जिला अस्पताल में एक सप्ताह से आई ड्रॉप और 10 दिनों से एंटीबायोटिक टेबलेट की कमी के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया है कि जिला चिकित्सालय शहडोल में एंटीबायोटिक आइड्रॉप है, एवं जनरल मेडिसिन में भी एंटीबायोटिक टेबलेट उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय शहडोल में आने वाले सभी मरीजों के उपचार हेतु निःशुल्क दवा वितरण योजना के तहत दवा वितरण कक्ष से सभी दवाईयों पर्याप्त मात्रा में दी जाती है।

Previous Post Next Post