युवा कांग्रेस की बड़ी जीत विश्वविद्याल ने 05 से बढ़ा कर की 06 बसे

युवा कांग्रेस की बड़ी जीत विश्वविद्याल ने 05 से बढ़ा कर की 06 बसे


Junaid khan - शहडोल। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन पर युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष सुहैल आलम के नेतृत्व में विश्वविद्याल के सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने कुलपति को सोपा था ज्ञापन जिसमें बस की संख्या बढ़ाने की की थी मांग जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बस की समस्या में सुधार कर बसों की संख्या 05 से बढ़ कर 06 कर दी गई एवं विश्वविद्यालय के अंदर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगा दी गई है जिसकी मांग युवा कांग्रेस ने की थी एवं अन्य सभी मुद्दों में तत्काल प्रभाव से सुधार किया जाने का आदेश माननीय कुलपति जी ने दिया है सभी छात्रों ने इस पहल के लिए युवा कांग्रेस और विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। ज्ञापन में मुख्य रूप से (छात्र नेता) ऋषभ ठाकुर , राज मिश्रा, कृष्णा यादव, अनिरुद्ध उपाध्याय, आदर्श द्विवेदी, आदित्य सिंह, रवि गुप्ता, सैफ खान, प्रिंस साहू, अजित यादव, धनराज पटेल, हेमंत जोगी, कृष्णा गुप्ता, मोहम्मद अयन खान, अविनाश कोल, ओम मेहरा,संजना गुप्ता, संजीता,शिवू गुप्ता, आरती राठौड़, पृथ्वी राठौड़, मोनी टंडिया एवं सैकड़ो की संख्याओं में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post