बेसहारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग तेज, नागरिक बोले-प्रशासन जागे

बेसहारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग तेज, नागरिक बोले-प्रशासन जागे 


Junaid khan - शहडोल। संभागीय मुख्यालय में इस समय बेसहारा मवेशियों का सड़क पर अड्‌डा बना हुआ है। दिन-रात मवेशी सड़कों पर घूमते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाएं भी हो रही है। रात में और अधिक दिक्कत हो रही है। मंगलवार की रात में दो गोवंश बीच सड़क पर भिड़ गए। काफी देर तक सड़क में गोवंश लड़ते हैं और लोग आसपास से अपने को बचाते हुए भागे। वाहन चालक भी किसी तरह बचकर निकल रहे थे। अचानक इस नूराकुश्ती, में एक व्यक्ति अपने को बचाने के लिए भागा तो गिर गया। उसे चोटें भी लगी हैं। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है जो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित भी हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों गोंवश की टक्कर इतनी तेज थी कि पास खड़े लोग तुरंत दूर नहीं हटते तो घायल हो सकते थे। इस दौरान कुछ लोग दुकानों और घरों के अंदर भागते नजर आए, जबकि कुछ मोटरसाइकिल सवार अपनी गाड़ी घुमाकर मौके से भाग निकले। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बेसहारा मवेशियों की समस्या लगातार बढ़ रही है। और कई बार ऐसी घटनाएं लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी हैं। रात में होने वाली इस भिड़ंत से कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहशत में आ गया। लोगों ने मांग की है कि शासन कि बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए।

Previous Post Next Post