एक्स-रे विभाग की शर्मनाक हरकत,गंभीर मरीज को बाहर फेंका-प्रशासन में हड़कंप
Junaid khan - शहडोल। जिले के बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे सिकलसेल पीड़ित मरीज को एक्स-रे टेक्नीशियन ने अभद्र व्यवहार करते हुए भगा दिया, बल्कि धक्का देकर बाहर कर दिया। धनपुरी वार्ड क्रमांक 2 सिद्दीकी कॉलोनी निवासी योगेंद्र महरा, जो लंबे समय से सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तबीयत बिगड़ने पर बुढ़ार सीएचसी पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात डॉ. रवि पटेल ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। जैसे ही मरीज एक्स-रे विभाग में पहुंचा, वहां पदस्थ टेक्नीशियन राजेश पांडे ने. कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मरीज को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। युवक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मरीज ने घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181, स्थानीय डॉक्टरों, बीएमओ, सीएमएचओ और कलेक्टर तक से की है।
