महाविद्यालयों में छात्रों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध, जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न
Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष मा.आशुतोष चौकसे के निर्देशानुसार एनएसयूआई जिला उमरिया द्वारा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के तहत आज व्यापक हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में अवगत कराया।इसके बाद एनएसयूआई टीम ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं कंप्यूटर संस्थानों में पहुँचकर छात्रों से संपर्क बनाया और उन्हें लोकतांत्रिक हक़ों व छात्र हितों को लेकर जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पोस्टर पर हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित—कृष्णकांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष, आकाश द्विवेदी, बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष, अनुराग तिवारी, शीतल प्रताप सिंह कॉलेज अध्यक्ष साथ ही एनएसयूआई के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

