अभाविप ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर आयोजित किया संगोष्ठी

अभाविप ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर आयोजित किया संगोष्ठी


Junaid khan - शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर जी के पुण्यतिथि (सामाजिक समरसता दिवस) पर पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय  में संगोष्ठी का आयोजन किया गया सर्व प्रथम विद्या के देवी माता सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद और जिनकी पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को गति देते हुए विश्वविद्यालय के शहडोल परिसर प्रभारी डॉ गीता सराफ ने अपने वक्तव्य में बाबा साहेब के दिए हुए विचारों को हर युवा को अपने जीवन में उतरते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजक हो हो यह बात कही एवं  डॉ चेतन सिंह ने बाबा साहेब के द्वारा बनाए हुए संविधान का पालन करते हुए छुआ छूत को दूर करते हुए हम सभी को देश के प्रति निष्ठावान होना अवश्य है एवं मुख्यवक्ता डॉ जितेंद्र सेन ने बाबा साहेब के  द्वारा कही गई बात शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो और जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति न हो उस कार्य कर प्रति लगे रहने की बात कही।एवं यह कहा कि समरसता केवल बात करने का विषय नहीं है इसे अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है आज समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की जिम्मेदारी हम सभी छात्रों की है इसे हमें मिलकर दूर करना है और समाज के बीच में जाकर समरस समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना है।कार्य के समापन में 

आभार  नगर मंत्री अमन त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह जी विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडेय , नगर उपाध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ मिश्रा , प्रिया सिंह राकेश मिश्रा भूमिका द्विवेदी, आकाश मिश्रा, शिवा गौतम परिषद के अन्य कार्यकर्ता छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post