खनिज अधि. के तहत 02 कार्यवाही
Junaid khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर उक्त अपराधों पर कार्यवाही करने के लिया सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 05.12.2025 को थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा 02 कार्रवाई की गई। 1- दौरान गश्त/कस्बा भ्रमण के समय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटिगवां क्षेत्र में एक महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रेत लोड कर भटिगवां खुर्द की ओर आ रहा है। सूचना पर तस्दीक करते हुए पुलिस टीम एवं मौके पर उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम कृष्णकुमार मिश्रा पिता भगवती प्रसाद मिश्रा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम झारा थाना जयसिंहनगर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में रेत लोड पाई गई, जिसके संबंध में चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन- ट्रैक्टर मय ट्रॉली एवं अवैध रेत कुल मूल्य ₹ 3,03,000/-का पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस, खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्तशुदा वाहन एवं रेत को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया है। 2- इसी तरह दौरान कस्बा भ्रमण के मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम भटिगवां चूंदी घाट क्षेत्र से एक महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन कर रहा है। सूचना पर तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा भटिगवां खुर्द तिराहा पर घेराबंदी कर वाहन रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम जयप्रकाश सिंह पिता हरीलाल सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी भटिगवां खुर्द, थाना जयसिंहनगर बताया एवं यह स्वीकार किया कि ट्रैक्टर उसके पिता के नाम पर है तथा वह चूंदी नदी से रेत निकालकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहा था। ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर उक्त में अवैध रेत लोड पाई गई जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जयसिंहनगर पुलिस द्वारा उक्त ट्रैक्टर मय ट्रॉली एवं अवैध रेत कुल मूल्य ₹3,03,000/- का जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस, खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जप्त वाहन थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में सउनि. प्रमोद कुमार अहिरवार, प्र.आर. नन्द कुमार सिंह एवं आर. रोहित यादव की सराहनीय भूमिका रही।
