सांसद खेल महोत्सव में परंपरागत लाठी खेल का दमदार प्रदर्शन-224 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को समापन समारोह में मिलेगा सम्मान

सांसद खेल महोत्सव में परंपरागत लाठी खेल का दमदार प्रदर्शन-224 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को समापन समारोह में मिलेगा सम्मान 


Junaid khan - शहडोल। सांसद खेल के खेल संयोजक व क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डा. राकेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सांसद हिमांद्री सिंह के निर्देशन मे सांसद खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इस दौरान परंपरागत लाठी खेल का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालय एवं छात्रावासों से कुल 224 बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता निर्देशक प्रमोद विश्वकर्मा ने बताया कि सभी वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले खिलाड़ियों कों समापन समारोह में सांसद द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में गंगा राजू पांडेय. क्षेत्र शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र विशेष तौर पर मौजूद रहे। वहीं अमरनाथ सिंह-डीपीसी, मनोज गौतम-विभाग संपर्क प्रमुख, डा. राकेश त्रिपाठी संसदीय खेल प्रभारी एवं प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती महाकौशल प्रांत, संजीव निगम-संभागीय अध्यक्ष परंपरागत लाठी खेल संघ, पुष्पराज सिंह-जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, प्रमोद विश्वकर्मा महासचिव लाठी खेल संघ एवं जिला मंत्री क्रीड़ा भारती, 'संजय सिंह कंघीकार राष्ट्रीय निर्णायक एवं जिला सहमंत्री क्रीड़ा भारती, गुरदीप सिंह, शिवानी नामदेव, शिवानी यादव, अजय सौंधिया, किरण सिंह, प्रतिभा चौधरी, सुधा पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, मंजू शुक्ला की मौजूदगी रही।

Previous Post Next Post