शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निराश्रित लोगों को भिजवाया जा रहा है रैन बसेरा एवं आश्रय गृहों में

शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निराश्रित लोगों को भिजवाया जा रहा है रैन बसेरा एवं आश्रय गृहों में 


Junaid khan - शहडोल। 06 दिसम्बर 2025-  मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ठंड से बचाव हेतु निराश्रित लोग जो कड़कड़ाती ठंड में प्लेटफार्म, बस स्टैण्ड तथा फुटपाथों में रात्रि विश्राम करते हैं को ठंड से बचाव के लिए आश्रय गृहों एवं रैन बसेरा में शरण देने तथा ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़ों  एवं अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में शहडोल जिले के नगरीय निकायों में शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निराश्रित लोगों को नगरपालिका के मैदानी कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित स्थान भिजवाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला ने बताया है कि नगर पालिका शहडोल के मैदानी कर्मचारियों द्वारा शहडोल नगर के रेलवे स्टेशन, फुटपाथों, बस स्टैंड जैसे अन्य प्रमुख स्थान में भ्रमण कर निराश्रित लोगों को रैन बसेरा भिजवा कर उन्हें गर्म कपड़े, कंबल, अलाव जैसे अन्य समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की  जा रही है। 

उन्होंने कहा है कि ठंड से बचाव हेतु  निराश्रित लोगों की सूचना नगर पालिका के टीम को अवश्य दें जिससे सुरक्षित स्थान उन्हें भिजवाया जा सके।

Previous Post Next Post