अवैध गांजा पर कार्यवाही 1.300kg गांजा सहित 93000 का मशरुका जप्त

अवैध गांजा पर कार्यवाही 1.300kg गांजा सहित 93000 का मशरुका जप्त


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना बिजुरी में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन मे थाना बिजुरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 02 आरोपियों से करीब 1.300 kg गांजा और 01मोटर साइकिल जप्त की गई है घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.01.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो पहिया वाहन मे दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर पथरोडी से तरसीली की तरफ जा रहे है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम गठित की जाकर केनापारा बिजुरी के पास घेराबंदी की गयी तथा संदेही वाहन को रोककर तलाशी ली गयी तलाशी मे आरोपी संजय गुप्ता पिता लच्छूराम गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी पथरौडी थाना कोतमा तथा श्याम सिह गोड पिता स्व. जयकरण सिेंह गोड उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम डोगरिया थाना बिजुरी के पास से 1.326 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे मौके से जप्त किया गया तथा आरोपियों द्वारा अपराध मे प्रयुक्त वाहन को भी विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धारा 8/20बी के तहत अप. क्र 20/26 कायम किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 26/1/26 को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिह, सउनि बृजेश पाण्डेय, आर अभिषेक शर्मा, रवि सिंह, मनोज उपाध्याय, विश्वजीत मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post