IGNTU में शिक्षक से अभद्रता पर बवाल,विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

IGNTU में शिक्षक से अभद्रता पर बवाल,विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन 



Junaid Khan - शहडोल। आज दिनाँक 21 मार्च 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक चार्ल्स वर्गीज पर हुए कथित हमले व अभद्र व्यवहार को लेकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव को ज्ञापन सोपा गया। और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले छात्रों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए,जिन छात्रों ने ऐसा कृत्य किया है उसका विद्यार्थी परिषद से कोई संबंध नहीं है और विद्यार्थी परिषद इस प्रकार की किसी भी घटना का समर्थन नहीं करता है, साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है ऐसे छात्रों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं विश्वविद्यालय में ना हो। ज्ञापन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रान्त सहमंत्री मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, विभाग संयोजक अखिलेश सिंह , जिला संयोजक प्रणव मिश्रा, इकाई अध्यक्ष अमन द्विवेदी, इकाई मंत्री सिमरन सेन ,उपाध्यक्ष पावनी ताम्रकार ,आरजू साहू, यामिनी ,आराधना, अनुराधा आदित्य, दीपक ,कृष, धर्मेंद्र , जीत, सोनल, संजना ,निशि शशांक ,अंकित आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post